vo deewarein choo jaati hai | वो दीवारें छू जाती है

  - Sohil Barelvi

वो दीवारें छू जाती है
मुझ तक ख़ुशबू ले आती है

अच्छा मौसम कोयल जाने
रुत आती है तब गाती है

सुब्ह सवेरे उठते हैं हम
आँख हमारी खो जाती है

चेहरा देख के माँ बच्चों का
मन का खाना ले आती है

मन ही मन ख़ुश हो लेता हूँ
जब भी कोई शय भाती है

  - Sohil Barelvi

Aankhein Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Aankhein Shayari Shayari