Piyush Paiham

Piyush Paiham

@piyush_paiham

Piyush Paiham shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Piyush Paiham's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

15

Likes

100

Shayari
Audios
  • Sher(10)
  • Ghazal(5)

Sher

मेरे आगे क़लम रखी थी और बंदूक़ें रक्खी थीं मैं ने इक दरवाज़ा खोला इक दरवाज़ा छोड़ दिया — Piyush Paiham
हम ने दुनिया को सुनाई थीं हमारी ख़्वाहिशें और फिर दुनिया हमारी जान लेने आ गई — Piyush Paiham
मैं ही छोटा हूँ सभी से उम्र और पैसे में घर में बस यही ग़लती है मेरी सो सभी रूठे हैं मुझ सेे — Piyush Paiham
लग गई है अब हमारी नौकरी भी मुश्किलें पर वैसी की वैसी ही हैं — Piyush Paiham
जब भी तुझ पर ग़ुस्सा आया या फिर मुझ को प्यार आया मैं ने इक ख़त लिक्खा तुझ को और लिखकर के फाड़ दिया — Piyush Paiham

Ghazal

मेरे दिल की सारी बातें समझा करता है कोई आख़िर ऐसी बातों पर भी झगड़ा करता है कोई तेरी बातें मेरे दिल पर ऐसे दर्ज हुई हैं आज जैसे दीवारों पर पर्चे चस्पा करता है कोई फीकी बोली तिरछी नज़रें बातों में है गरमा गर्मी तुम ही देखो साथ हमारे कैसा करता है कोई पहले मुझ को सीने से चिपकाया है और फिर तू ने ऐसे वार किया है जैसे अपना करता है कोई पेड़ खरोंचे फूल भी कुचले चिड़िया के भी पर नोचे पैसा जेब में हो तब देखो क्या क्या करता है कोई एक महीने मेरे घर पर एक महीने तेरे घर तू ही बतला माँ का ऐसे हिस्सा करता है कोई उस सेे बात करो तो पैहम ऐसे नख़रे करता है जैसे बातें कर के हम पर क़र्ज़ा करता है कोई — Piyush Paiham