कुछ दिनों तक मुझ को खाना था खिलाया भाई ने

आज मुझ को याद ये सब कुछ दिलाया भाई ने

जब ग़रीबी थी मेरे घर पर तो मुझ को याद है
और तो जो थे सो थे पर दिल जलाया भाई ने

साल भर पहले ही तो आई है उस की दिलरुबा
साल भर में बीस सालों को भुलाया भाई ने

चंद सिक्के और इक माशूक भी है साथ में
तू बता परदेस जा कर क्या कमाया भाई ने

राज़ है क्या इस
में कोई चाल है क्या इस
में कोई
सोच ले पैहम तुझे क्यूँ है बुलाया भाई ने

— Piyush Paiham

More by Piyush Paiham

Other ghazal from the same pen

See all from Piyush Paiham →

Bhai Shayari Collection

Shers of bhai shayari collection.

All Bhai Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling