zindagi hai ki gulaabon ki kahaanii jaise | ज़िन्दगी है कि गुलाबों की कहानी जैसे

  - Aditya

ज़िन्दगी है कि गुलाबों की कहानी जैसे
ज़ख़्म इतने हैं समुंदर में हो पानी जैसे

साहिलों पे मुझे मौजों ने बहुत तंग किया
मुझको आग़ोश में भर लेगी रवानी जैसे

चाँद भी छिप गया और रूठ चले हो तुम भी
मेरे हिस्से में न हो रात सुहानी जैसे

जितना था इश्क़ मैं ने तुझपे लुटाया अब तो
शा'इरी करते ही गुज़रेगी जवानी जैसे

  - Aditya

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aditya

As you were reading Shayari by Aditya

Similar Writers

our suggestion based on Aditya

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari