मुहब्बत है अगर तो हक जताना अच्छा होता है
दिखावा भी ज़रूरी है दिखावा अच्छा होता है
यही होता है अपने आज से नफ़रत है सबको ही
सभी का कैसे फिर बीता ज़माना अच्छा होता है
मज़ा है इस लड़कपन में जहाँ चाहो वहाँ ठहरो
समझ जाएँगे सब इक दिन ठिकाना अच्छा होता है
ये दुनिया मतलबी है बात ये सच है मगर आधी
भरोसा कर के देखो तुम भरोसा अच्छा होता है
सभी को लग रहे हो तुम बुरे क्या बात है आकिब
बुरा लगना क़सम से यार ज़्यादा अच्छा होता है
Read Full