पहले रुक जाओ समझ लेने के बा'द
फिर मुझे देखो समझ लेने के बा'द
हाँ अभी करना ज़रूरी भी नहीं
सोच कर आओ समझ लेने के बा'द
इश्क़ में बर्बाद होना चाहिए
पर मोहब्बत को समझ लेने के बा'द
मैं अकेला ही सही था जब लगे
आईना देखो समझ लेने के बा'द
मुस्कुराहट से 'धरम' क्या समझे तुम
और कुछ समझो समझ लेने के बा'द
— "Dharam" Barot















