यहाँ हर एक को मतलब है उनका काम बनने से
जो बाक़ी है उन्हें मतलब है उनका नाम बनने से
बुराई जानता था अपनी रावण की तरह मैं भी
अहम ने रोककर मुझको रखा था राम बनने से
नहीं है कोई नेता आम सब ये जानते है और
दिखा कर वोट सबको ही मिले थे आम बनने से
किसी के साथ बन जाए या बन जाए अकेले ही
शराबी को फ़क़त मतलब था उसका जाम बनने से
नहीं है डर किसी भी बात का आसान है कहना
सभी को रहता है डर थोड़ा सा नाकाम बनने से
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by "Dharam" Barot
our suggestion based on "Dharam" Barot
As you were reading Nasha Shayari Shayari