jo zindagi thii zindagi rahi nahin | जो ज़िंदगी थी ज़िंदगी रही नहीं

  - "Dharam" Barot

जो ज़िंदगी थी ज़िंदगी रही नहीं
उदासी भी मेरी मेरी रही नहीं

क़रीब इतना भी न होना तू कभी
की वो कहे तेरी कमी रही नहीं

किसान काम कर रहा है खेत में
मगर ज़मीं किसानों की रहीं नहीं

लिखा है दर्द को ग़ज़ल में अच्छे से
सभी ने बात ये नई रही नहीं

ये बोलने से पहले सोचना था दोस्त
थी दोस्ती वो दोस्ती रही नहीं

  - "Dharam" Barot

Wahshat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Wahshat Shayari Shayari