dinon men kyun ginuunga 'ishq ka dukh | दिनों में क्यूँ गिनूँगा 'इश्क़ का दुख

  - "Dharam" Barot

दिनों में क्यूँ गिनूँगा 'इश्क़ का दुख
चुना है 'उम्र भर का 'इश्क़ का दुख

जिसे ये था समझना वो न समझा
किसी से क्या जताना 'इश्क़ का दुख

हमारे बाद भी आएँगे आशिक़
सभी का हो सहारा 'इश्क़ का दुख

जिसे मिलता नहीं दो वक़्त खाना
उसे कुछ और ही था 'इश्क़ का दुख

नहीं जब कोई समझेगा 'धरम' तब
समझ आएगा है क्या 'इश्क़ का दुख

  - "Dharam" Barot

Aah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Aah Shayari Shayari