soch kar hi mujhko rona aata tha | सोच कर ही मुझको रोना आता था

  - "Dharam" Barot

सोच कर ही मुझको रोना आता था
कह दिया आसानी से सब धोखा था

दोस्त इस पर और कसते तंज ये
यार कितनी बार तुझको रोका था

रोकने से कौन रुकता 'इश्क़ में
दो की मर्ज़ी से मुक़म्मल होना था

सोच ये परदेश में आती ही है
बूढ़ा होकर जल्दी से घर जाना था

गिन रहा हूँ आख़िरी साँसें सनम
आपको भी देर से ही आना था

रंज माँ को रह ही जाएगा 'धरम'
ख़ुदकुशी बेटे की सब कुछ खोना था

  - "Dharam" Barot

Khudkushi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Khudkushi Shayari Shayari