ummeed auron se to main karta nahin | उम्मीद औरों से तो मैं करता नहीं

  - "Dharam" Barot

उम्मीद औरों से तो मैं करता नहीं
क्यूँ आपने मेरे लिए सोचा नहीं

अब ज़ख़्म कोई घाव तक बनता नहीं
कुछ दर्द बिन मुझको यहाँ मिलता नहीं

सोचा नहीं कुछ वक़्त से पहले सो अब
ये सोचकर ही आस भी करता नहीं

देखा है रोता बच्चा माँ की गोद में
यूँँ प्यार से ही पेट तो भरता नहीं

मैं फिर मिला था इक यतिन बच्चे से भी
माँ का जिसे तो प्यार भी मिलता नहीं

तब दर्द आया याद पापा का मुझे
छह साल में ही काम पर अच्छा नहीं

  - "Dharam" Barot

Maa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Maa Shayari Shayari