banuunga raam aisi aas men main jee raha hooñ | बनूँगा राम ऐसी आस में मैं जी रहा हूँ

  - "Dharam" Barot

बनूँगा राम ऐसी आस में मैं जी रहा हूँ
तभी घर छोड़ कर वनवास में मैं जी रहा हूँ

है इतनी बंदगी सो आस में मैं जी रहा हूँ
मिलेगा तू कभी विश्वास में मैं जी रहा हूँ

सभी के साथ रहकर नाम में मैं लीन तेरे
यही सच है तेरे संन्यास में मैं जी रहा हूँ

किसी ने पूछा तेरे बारे तो सुन्न हो गया था
अलावा तेरे किस एहसास में मैं जी रहा हूँ

बताया दोस्तों ने तू बड़ी गुमसुम लगी थी
अभी भी यानी तेरे पास में मैं जी रहा हूँ

  - "Dharam" Barot

Jazbaat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Jazbaat Shayari Shayari