mujhe apna laga hota hai koi aur | मुझे अपना लगा होता है कोई और

  - "Dharam" Barot

मुझे अपना लगा होता है कोई और
चला वो भी गया आया है कोई और

निकाली ख़ामियाँ अनजान ने पल पल
बताई जिसने वो अपना है कोई और

लगाए पेड़ जिसके वास्ते जाते
ज़मीं को बेच फल खाता है कोई और

नहीं है ख़ून के रिश्ते हमारे पर
ये जो है दोस्ती नाता है कोई और

क़ुबूलों गलतियाँ तुम भी धरम अपनी
ग़ज़ल के बाद ये चेहरा है कोई और

  - "Dharam" Barot

Rishta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Rishta Shayari Shayari