lambi raaton ko chhota kar dena tha | लंबी रातों को छोटा कर देना था

  - "Dharam" Barot

लंबी रातों को छोटा कर देना था
उसकी यादों को आधा कर देना था

स्ट्रेस भी इक कारण सब कारणों में से
खा खा कर ख़ुदको मोटा कर देना था

धीरे धीरे से फिर थोड़ा थोड़ा कर
ऐसे ही ख़ुद को पूरा कर देना था

महँगाई को रखना काबू धोखा है
भावों को बाद में ज़्यादा कर देना था

पब्लिक के पैसों से करनी रैली और
पब्लिक से ही फिर वा'दा कर देना था

  - "Dharam" Barot

Promise Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Promise Shayari Shayari