tareeqib koii aisi laana is dafa | तरक़ीब कोई ऐसी लाना इस दफ़ा

  - "Dharam" Barot

तरक़ीब कोई ऐसी लाना इस दफ़ा
मुझको लगे सच में ही होती है वफ़ा

इतना दिखावा वो भी अच्छे से किया
फिर भी न हो पाया था क्यूँ तुझ से ख़फ़ा

पहले कहेंगे 'इश्क़ में उसको ख़ुदा
जब ऊब जाएँगे कहेंगे हम जफ़ा

सब सेे बड़ी ये ख़ासियत है 'इश्क़ में
नुक़सान को भी मानते हैं हम नफ़ा

मैंने निभाया साथ पर वो तुम नहीं
सो मैं तुम्हारे वास्ते हूँ बेवफ़ा

  - "Dharam" Barot

Khafa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Khafa Shayari Shayari