aasaan samjha jaana bhi nuqsaan hai | आसान समझा जाना भी नुक़सान है

  - "Dharam" Barot

आसान समझा जाना भी नुक़सान है
नुक़सान को सह पाना क्या आसान है

इक अजनबी ने तोड़ा है दिल मेरा और
इक अजनबी का जोड़ कर एहसान है

तलवार दो धारी हो तो अच्छी नहीं
मैंने निभाया इक वचन जो शान है

ख़ुद को ग़लत उसने नहीं माना कभी
औरों को भी अच्छे से देता मान है

हर रोज़ ये सुनता था सब सेे इक अनाथ
होता नहीं जिसका कोई भगवान है

  - "Dharam" Barot

Hunar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Hunar Shayari Shayari