neem ke ped par aam ka meetha fal | नीम के पेड़ पर आम का मीठा फल

  - "Dharam" Barot

नीम के पेड़ पर आम का मीठा फल
आपकी आँखों का धोखा था मीठा फल

आपकी जो बुराई करे सामने
होगा अच्छा लगेगा बुरा मीठा फल

झूठ भी सच लगेगा सभी को तेरा
ऐसे ही बेचता मीडिया मीठा फल

दूरदर्शन तो अब दूर है सब सेे ही
सोच से छोटा बनता गया मीठा फल

कौन सा ज़ख़्म मरहम बनेगा धरम
सबके ही वास्ते ये जुदा मीठा फल

  - "Dharam" Barot

Aam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Aam Shayari Shayari