haal jaisa bhi ho koi pooch le achha lagega | हाल जैसा भी हो कोई पूछ ले अच्छा लगेगा

  - "Dharam" Barot

हाल जैसा भी हो कोई पूछ ले अच्छा लगेगा
झूठ भी बोलें सफाई से बता कैसा लगेगा

घूम फिर कर बात आकर के भरोसे पर रुकी थी
छोड़ने वाले को तो इक सच्चा भी झूठा लगेगा

झूठ हो सच और सच हो झूठ धोका है ये सब कुछ
गर निभाना हो तो तुम शक छोड़ दो अच्छा लगेगा

काम आना आ सको जिसके बिना उम्मीद के यार
कर ली गर उम्मीद थोड़ी देख लो धक्का लगेगा

मिल रहा हो सामने से कोई मत इग्नोर करना
ज़िंदगी छोटी सी हैं एंजॉय कर अच्छा लगेगा

  - "Dharam" Barot

Baaten Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Baaten Shayari Shayari