mujhe ik shaks har pal hi dikhega | मुझे इक शक़्स हर पल ही दिखेगा

  - "Dharam" Barot

मुझे इक शक़्स हर पल ही दिखेगा
मगर सच है नहीं पल भी दिखेगा

ज़रा से पीने को पीना न कहिए
शराबी होश में थोड़ी दिखेगा

ये भी इक काल है जो बीत जाना
सभी को फिर सही तू भी दिखेगा

ये मनका वहम है जो तूने पाला
बुरा होता नहीं जो भी दिखेगा

अहम बरबाद करता मान ले ये
बुलाने पर नहीं कोई दिखेगा

खुलेगी जब तेरी आँखें धरम तब
तुझे अंदर तेरे लोभी दिखेगा

  - "Dharam" Barot

Chehra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Chehra Shayari Shayari