kavach kundal doon aisa daan hooñ main | कवच ,कुंडल दूँ ऐसा दान हूँ मैं

  - "Dharam" Barot

कवच ,कुंडल दूँ ऐसा दान हूँ मैं
नहीं भगवान् तो ,इंसान हूँ मैं

हराकर कृष्ण भी मुझको न था ख़ुश
ग़लत के साथ रहकर मान हूँ मैं

दिया है साथ मैंने पाप का तो
न समझा कर्ण सा विद्वान हूँ मैं

किसी के वास्ते तो कुछ नहीं पर
तुम्हारे वास्ते तो जान हूँ मैं

नज़ारा जीत का सबका अलग है
न जीता जब तलक अनजान हूँ मैं

  - "Dharam" Barot

Charity Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Charity Shayari Shayari