jatakar mukar jaata hai aur koii | जताकर मुकर जाता है और कोई

  - "Dharam" Barot

जताकर मुकर जाता है और कोई
हमारे भी घर आता है और कोई

बताया ये जब से सुनाती है हर दिन
अजी आपको भाता है और कोई

सुनाकर खिलाती है बढ़िया सा खाना
मियाँ बीबी का नाता है और कोई

ये रिश्तों की माया बड़ी ही अनेरी
रचाता जो वो दाता है और कोई

है पाने की इच्छा धरम को किसी की
धरम को भी पर पाता है और कोई

  - "Dharam" Barot

Religion Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Religion Shayari Shayari