karne par bhi yaad kuchh aata nahin | करने पर भी याद कुछ आता नहीं

  - "Dharam" Barot

करने पर भी याद कुछ आता नहीं
भूल कर भी भूल मैं पाता नहीं

आपने मौक़ा दिया था छोड़ दो
छोड़ कर क्यूँ आपको जाता नहीं

आप ही हो इक मुझे जो जानते
आप से ही क्यूँ कोई नाता नहीं

इक तरफ़ कुछ भी नहीं था चाहिए
रंज रहता इक तरफ़ लाता नहीं

सुर मेरे बिल्कुल नहीं वश में मेरे
सो तरन्नुम से अभी नाता नहीं

कोशिशों से आपकी क़ाबिल बना
मत कहें ये आप कुछ आता नहीं

  - "Dharam" Barot

Bekhabri Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Bekhabri Shayari Shayari