hare ghaav ko koi choo leta jaise | हरे घाव को कोई छू लेता जैसे

  - "Dharam" Barot

हरे घाव को कोई छू लेता जैसे
तेरी याद में मुझको जीना था ऐसे

हुआ हाल ऐसा तेरे जाने के बाद
गुज़ारे कोई ज़िंदगी जैसे तैसे

न थी आँखें कमज़ोर पागल हुआ था
सभी लड़कियाँ लगती थी तेरे जैसे

कमा इस लिए भी रहा जानता हूँ
मोहब्बत को भी चाहिए थोड़े पैसे

समझदारी को पास अपने रखो तुम
धरम उसके बिन भी जिए कोई कैसे

  - "Dharam" Barot

I Miss you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading I Miss you Shayari Shayari