sab pe bhari ek saccha hota jee | सब पे भारी एक सच्चा होता जी

  - "Dharam" Barot

सब पे भारी एक सच्चा होता जी
देखो वो कितना अकेला होता जी

दोस्तों की लिस्ट कम ही थी मगर
जो हमारा था हमारा होता जी

फेंक दी थी मैंने रोटी रात को
खा के भूखे का सवेरा होता जी

ज़िंदगी आसान शब्दों में कहूँ
तुम न चाहो वो फ़साना होता जी

वो रुका हर बार आकर जिस्म पे
रूह का फिर क्या सहारा होता जी

छूट जाए 'इश्क़ तब ही याद का
रूह से प्यारा सा रिश्ता होता जी

भूल जाता धर्म क्या है जब 'धरम'
काम तब इंसानियत का होता जी

  - "Dharam" Barot

Andhera Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Andhera Shayari Shayari