maan kar mat baith tu kamzor hai | मान कर मत बैठ तू कमज़ोर है

  - "Dharam" Barot

मान कर मत बैठ तू कमज़ोर है
देख कर करतब कहेंगे मोर है

मार कर ख़ंजर चला जा पीठ पर
लोग कहते भी हैं तू कमज़ोर है

याद कर वो वार पहला पीठ का
कह रहा है तू ये तुझ में ज़ोर है

ग़लती का एहसास अच्छे से तुझे
दिख रहा है तेरे मन में चोर है

ज़िंदगी मतलब यही है मेरे दोस्त
है उजाला साथ में घनघोर है

  - "Dharam" Barot

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari