ख़्वाब में आपका राब्ता है हमें
और फिर कुछ भी क्यूँ देखना है हमें
आख़िरी रास्ता ढूँढ़ना है हमें
आख़िरी रास्ता ढूँढ़ता है हमें
पास है उनको थोड़ी करेंगे भी याद
दूर है उनका ही सोचना है हमें
ख़्वाब को तोड़ने वाले तोड़ेंगे और
ख़्वाब शिद्दत से फिर देखना है हमें
खेल खेला गया लिस्ट में हम न थे
खेलना थोड़ी ही छोड़ना है हमें
कोई समझा नहीं 'इश्क़ को आज तक
सोच कर अलविदा बोलना है हमें
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by "Dharam" Barot
our suggestion based on "Dharam" Barot
As you were reading I love you Shayari Shayari