ladenge yuddh kahke saamne aaya | लड़ेंगे युद्ध कहके सामने आया

  - "Dharam" Barot

लड़ेंगे युद्ध कहके सामने आया
यहाँ पर कौन है जो हारने आया

न रूठो इसक़दर ग़लती मेरी ही है
निभाने रिश्ता ग़लती मानने आया

बड़ी बातें बड़े अच्छे से करता हूँ
मगर मैं भी यहाँ कुछ जानने आया

सिखाया जा रहा है झूठ कुछ ऐसे
किताबें छोड़ गोली मारने आया

नहीं है कोई ऐसा ज्ञान तेरे पास
धरम क्यूँ ऐसी बातें बोलने आया

  - "Dharam" Barot

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari