mere dushman bhi rastaa dikha dete hain | मेरे दुश्मन भी रस्ता दिखा देते हैं

  - Meem Alif Shaz

मेरे दुश्मन भी रस्ता दिखा देते हैं
पर अचानक से काँटें बिछा देते हैं

होंठ ख़ामोश रहते हैं उनके मगर
आँखों से दर्द अपना सुना देते हैं

बनके पत्थर हमारी नई राह में
अपने ही लोग हमको गिरा देते हैं

पाँव रखते नहीं हैं ज़मीं पर जो लोग
हदिसे उनको भी फिर जगा देते हैं

कश्मकश में हमें डाल रक्खा है शाज़
बात करते नहीं मुस्कुरा देते हैं

यह मोहब्बत भी कैसी मोहब्बत है शाज़
मिलने आते हैं जब ग़म बढ़ा देते हैं

  - Meem Alif Shaz

Raasta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Raasta Shayari Shayari