अपनी क़ीमत लगा के देखूँगा

मैं भी बाज़ार जा के देखूँगा

अब वो शायद पलट के आ जाए
इक दफ़ा फिर बुला के देखूँगा

वहशतों का उरूज क्या होगा
मैं दियों को बुझा के देखूँगा

कितना बचता हूँ तेरी ख़ातिर मैं
ख़ुद से ख़ुद को घटा के देखूँगा

— Khalid Azad

More by Khalid Azad

Other ghazal from the same pen

See all from Khalid Azad →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling