शहर में तेरे जब ये दीवाना जाएगा

  - Rohan Hamirpuriya

शहर में तेरे जब ये दीवाना जाएगा
तेरे नाम से ही पहचाना जाएगा

फिर चाहे तू कहते रहना दुनिया से
मुझको तेरा ही आशिक़ माना जाएगा

चोट लगेगी जब भी दिल पे लोगों के
उल्फत के पल्ले से हर्जाना जाएगा

महफ़िल चीखेगी हर जाम पुकारेगा
मयख़ाने से जब मस्ताना जाएगा

यारों ने तौबा करली तो कैसा डर
पीने-वाला तो रोजाना जाएगा

कैसे बात बनेगी दुनियावालों से
इस दुनिया से जब याराना जाएगा

  - Rohan Hamirpuriya

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari