silsila darmiyaañ jab raha hi nahin | सिलसिला दरमियाँ जब रहा ही नहीं

  - Rohan Hamirpuriya

सिलसिला दरमियाँ जब रहा ही नहीं
हाल-ए-दिल उसको भी फिर कहा ही नहीं

कैसे कर लूँ यक़ीं तेरी हर बात पे
अश्क इक आँख से जब बहा ही नहीं

हर दफ़ा बच निकलता है इल्ज़ाम से
मोतबर क़ाज़ी वो अब रहा ही नहीं

ज़िन्दगी का सफ़र यूँँ हुआ राएगाँ
मरहला ग़म का वो अब रहा ही नहीं

फूँक कर आशियाँ तू न अफ़सोस कर
बाक़ी दिल में गिला जब रहा ही नहीं

  - Rohan Hamirpuriya

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari