mujh par KHuda ehsaan kar | मुझ पर ख़ुदा एहसान कर

  - Rohan Hamirpuriya

मुझ पर ख़ुदा एहसान कर
मेरा सफ़र आसान कर

ठुकरा चुका जिस शय को मैं
तू भी उसे क़ुर्बान कर

लाज़िम नहीं है रोना यूँँ
अब हौसला चट्टान कर

हैं आँखों में इक ख़्वाब जो
कामिल हो ये फ़रमान कर

मुँह-ज़ोर लोगों को तू अब
ख़ामोशी से हैरान कर

लिख ज़ुल्म को अब ज़ुल्म तू
और जंग का ऐलान कर

  - Rohan Hamirpuriya

Zulm Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading Zulm Shayari Shayari