pahle to sab kuchh achha lagta hai | पहले तो सब कुछ अच्छा लगता है

  - Rohan Hamirpuriya

पहले तो सब कुछ अच्छा लगता है
आख़िर में आशिक़ कच्चा लगता है

इतनी शिद्दत से उसको चाहा है
उसका हर वा'दा सच्चा लगता है

ज़िम्मेदारी जिस पर अब घर की है
माँ को तो अब भी बच्चा लगता है

रेखाओं में है तेरा नक़्श-ए-पा
हाथों में तेरा नक़्शा लगता है

हम को है तेरी चाहत और तेरा
ग़ैरों से रिश्ता गहरा लगता है

  - Rohan Hamirpuriya

Motivational Shayari in Hindi

Our suggestion based on your choice

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading Motivational Shayari in Hindi Shayari