dil dukhaati baat hai uski yaqeenan | दिल दुखाती बात है उसकी यक़ीनन

  - Lalit Mohan Joshi

दिल दुखाती बात है उसकी यक़ीनन
ख़ाक होना जात है उसकी यक़ीनन

मौत आएगी यहाँ सबकी सुनो पर
इक यही तो मात है उसकी यक़ीनन

यार तोड़ा है मिरा दिल हर किसी ने
देख ये सौग़ात है उसकी यक़ीनन

छाया है अब्र-ए-सियह अब अश्कों का फिर
आँख से बरसात है उसकी यक़ीनन

इक परिंदा क़ैद हो रक्खा था यारो
यार ये इंसात है उसकी यक़ीनन

  - Lalit Mohan Joshi

More by Lalit Mohan Joshi

As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi

Similar Writers

our suggestion based on Lalit Mohan Joshi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari