ग़म से रिश्ता अब भुलाया जाएगा - Lalit Mohan Joshi

ग़म से रिश्ता अब भुलाया जाएगा
इक नया रिश्ता कमाया जाएगा

किस क़दर फिर वो भुलाएगा हमें
जब हमें उससे मिटाया जाएगा

ज़ख़्म कैसे हो मुफ़ीद-ए-आम अब
चोट से दिल जब दुखाया जाएगा

क्यों ग़रज़ अब हम करें लोगों का तो
तीर जब हम पर चलाया जाएगा

हम अभी अनजान माना हैं यहाँ
बाद मरने के तो गाया जाएगा

ये ज़माने वाले कहते हैं हमें
रोज़ हमको आज़माया जाएगा

मौत से होगा हमारा जब मिलन
यार फूलों से सजाया जाएगा

यूँ 'ललित' को दे रहे है दर्द सब
शाइरी में फिर बताया जाएगा

- Lalit Mohan Joshi
1 Like

More by Lalit Mohan Joshi

As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi

Similar Writers

our suggestion based on Lalit Mohan Joshi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari