हमें दर्द दे कर सबब पूछते हैं
वही हैं ग़लत पर सबब पूछते हैं
हमीं ने है ख़ुद को मिटाया यहाँ पर
यूँँ बर्बाद ख़ुद कर सबब पूछते हैं
लगाते हैं पहले जो घर आग फिर वो
हमें करके बे-घर सबब पूछते हैं
यहाँ रोज़ पीते जो दस बीस सिगरेट
धुआँ ज़िंदगी कर सबब पूछते हैं
रुलाने की फ़ितरत है दुनिया की यारो
सभी फिर रुलाकर सबब पूछते हैं
यहाँ ज़ेहन में ज़हर पाले हुए लोग
वो सब हैं ग़लत पर सबब पूछते हैं
घड़ी की सुई के उलट यार चलते
वो ख़ुद को हराकर सबब पूछते हैं
'ललित' ख़ुद के रस्ते चला है मगर क्यूँँ
क़दम-दर-क़दम पर सबब पूछते हैं
As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi
our suggestion based on Lalit Mohan Joshi
As you were reading undefined Shayari