sab kii chaahat aap hain | सब की चाहत आप हैं

  - Lalit Mohan Joshi

सब की चाहत आप हैं
रब की मूरत आप हैं

ग़म से रहते जूझते
ग़म से राहत आप हैं


ज़िंदगी की दौड़ में

सिर्फ़ फ़ुर्सत आप हैं
आइने का काम क्या

जब वो सूरत आप हैं
कह दिया दुनिया से अब

मेरी ताक़त आप हैं
मिल रहा सम्मान अब

मेरी क़िस्मत आप हैं
दोस्त दुनिया अब नहीं

जबसे आदत आप हैं

  - Lalit Mohan Joshi

More by Lalit Mohan Joshi

As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi

Similar Writers

our suggestion based on Lalit Mohan Joshi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari