हमको दुनिया के आज़माने से पहले
हमको रुकना है इस नज़ारे से पहले
याद मेरी तुमको बहुत आएगी फिर
तुमको बोला था मैंने जाने से पहले
जिसको चाहूँ वो रूह में ज़हर रक्खे
काश वो कह देता पिलाने से पहले
मैंने तुमको जिस नज़्म में सब कहा था
जा रहे हो तुम उसको सुनने से पहले
मैं लुटा हूँ कितना मोहब्बत के रस्ते
काश कोई समझे भुलाने से पहले
वो ग़ज़ल में कहता रहा दर्द अपना
डर रहा हूँ महफ़िल बुलाने से पहले
ज़िन्दगी सबको है सिखाती यहाँ पर
पढ़ लें ख़ुद भी थोड़ा सिखाने से पहले
जब न मिलने की कोई उम्मीद बाक़ी
फ़ैसला कर दो अब कि जाने से पहले
तुम मुहब्बत को कोई हो खेल समझे
टूटना पड़ता है निभाने से पहले
मैं खड़ा हूँ ग़म के समुंदर किनारे
देखना है मुझको डुबाने से पहले
हम सभी को इक रोज़ मिटना है यारो
क्यूँ न सच बोले यार मिटने से पहले
ज़ख़्म भी अब तो सब हमारे हमें ही
कुछ सिखाते हैं चोट खाने से पहले
काम होने का अपना इक वक़्त है तय
सो नहीं होगा वक़्त आने से पहले
हम फ़रिश्ता जिसको यहाँ मानते थे
चल दिया वो रस्ता दिखाने से पहले
घर किराए का और ख़र्चा दवा पर
फिर उधारी सर है महीने से पहले
फ़ोन पर ही पूछा गया हाल उसका
बुझ गया चेहरा एक खिलने से पहले
पहले शायर ने इक ग़ज़ल को जिया फिर
अब भटकता है वो सुनाने से पहले
मीठे जुमलों में हैं छुपी साज़िशें सौ
सोच लेते हैं हम ये हँसने से पहले
इक घड़ी मैंने सोचकर ये ख़रीदी
जो बता देगी ग़म को आने से पहले
इक दवा मुझको चाहिए ज़ख़्म ख़ातिर
ज़ख़्म भी भरना है वो बढ़ने से पहले
दिल को पहले तो जिस्म को बाद मारा
बस बदन को ढोया यूँँ मरने से पहले
ये सुख़न-वर बेदर्द इक मौत पाए
ये दुआ कर दो यार जाने से पहले
जब से दफ़्तर में चेहरों के खोल देखे
सब ललित से जलते हैं हँसने से पहले
Read Full