माज़ी को अपने भूल जाना है मुझे
अपनों के ख़ातिर मुस्कुराना है मुझे
इक आशियाँ ख़ुद का बनाऊॅं ख़्वाब है
इस ख़्वाब को सच कर दिखाना है मुझे
लौटे न खाली हाथ दर से कोई भी
बस माल-ओ-ज़र इतना कमाना है मुझे
दुनिया है गर कुछ बोलती दो बोलने
कुछ अपनों को बस चुप कराना है मुझे
पहले तकब्बुर तोड़ना है उन का सब
फिर रू उन्हीं के मुस्कुराना है मुझे
ख़त सामने उस के जला कर के सभी
फिर सोग भी उस का मनाना है मुझे
उसका सुकून-ए-क़ल्ब उस से छीन कर
ख़ुद को भी उतना ही सताना है मुझे
कर दे मिरे मौला तू कोई मोजिज़ा
ख़ुद ही से अब ख़ुद को बचाना है मुझे
गुमनाम बीते ज़िंदगी पर मौत पे
सारे ज़माने को रुलाना है मुझे
Read Full