yuñ to kitne hi naunehaal uthe | यूँँ तो कितने ही नौनिहाल उठे

  - Rohit tewatia 'Ishq'

यूँँ तो कितने ही नौनिहाल उठे
जब उठे हम तो बा-कमाल उठे

मैं तो दफ़्तर से आ के लेटा था
फिर अचानक तेरे ख़याल उठे

कोई शाइर हो शे’र कहता हो
है मेरे सामने मजाल उठे ?

मैं मुहब्बत में जीत जाता पर
उस तरफ़ से जो कोतवाल उठे

मुझको उस सेे बिछड़ के मरना था
ख़्वाह मख़ाह 'इश्क़ पर सवाल उठे

  - Rohit tewatia 'Ishq'

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari