KHataa karne thii kuchh is zindagi men | ख़ता करनी थी कुछ इस ज़िंदगी में

  - Rohit tewatia 'Ishq'

ख़ता करनी थी कुछ इस ज़िंदगी में
सो ग़ज़लें कह रहे हैं आशिक़ी में

तुम्हारी क़ुर्बतों का ही असर है
जो कुछ दिखता नहीं अब रौशनी में

उदासी खेंच कर लाई थी हमको
मज़ा आने लगा पर शायरी में

ख़ुशी का अस्ल मतलब जानते हो
ज़ियादा ख़ुश नहीं होते ख़ुशी में

हँसी देखी है चेहरे की हमारे
कभी देखो हमारी डायरी में

मुहब्बत 'उम्र भर की जाएगी फिर
अगर पैसा मिला इस नौकरी में

तेरा हर रंग मुझको देखना है
अभी उलझा हुआ हूँ सादगी में

वफ़ा भी फिर भला किस काम आती
हुआ था 'इश्क़ उसको मुफ़्लिसी में

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Depression Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Depression Shayari Shayari