बाग़ में जो कली हिजाब में थी

उस की ख़ुशबू हर इक गुलाब में थी

आज वो ज़ात बे-वफ़ा निकली
कल तलक जो वफ़ा के बाब में थी

मौत बैठी थी मुतमइन सच है
ज़िंदगानी ही इज़्तिराब में थी

हाथ था
में हुए है मुफ़्लिस का
कल जो शहज़ादी मेरे ख़्वाब में थी

सोच कर हूँ मैं मुब्तिला-ए-इताब
क्या सबब था वो क्यूँ इताब में थी

दफ़्न कर दी शजर ने ज़ेर-ए-ज़मीं
आयत-ए-इश्क़ जिस किताब में थी

— Shajar Abbas

More by Shajar Abbas

Other ghazal from the same pen

See all from Shajar Abbas →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling