वो मेरे साथ बस इतना रहेगामुझे तो लगता था लंबा रहेगामुबारक हो तुम्हें अपनी ये दौलतये सिक्का खोटा था खोटा रहेगामेरी दुनिया से कोई तो गया थायही इक ग़म मुझे खाता रहेगाकरूँ कितना भी मैं सीना कुशादाख़ुदा का ख़ौफ़ तो बरपा रहेगाअगर तू ही लकीरों से निकल जाएभला इन हाथों में फिर क्या रहेगायक़ीनन तेरी पूरी ज़िंदगी में'असद' के नाम का नुक्ता रहेगा— Asad Khan