इस चिलमन के पार नहीं देखा जाता

मुझ से वो गमख़्वार नहीं देखा जाता

जिस
में ख़ुशियाँ महँगी हों ग़म सस्ते हों
ऐसा भी बाज़ार नहीं देखा जाता

कितने बे-ग़ैरत हैं लोग कभी जिन से
लड़की का इनकार नहीं देखा जाता

जिन बच्चों को लेनी थी ता'लीम कभी
उन हाथों हथियार नहीं देखा जाता

शून्या अगले दिन की चिंता में जाए
मुझ से वो इतवार नहीं देखा जाता

— Shoonya Shrey

More by Shoonya Shrey

Other ghazal from the same pen

See all from Shoonya Shrey →

Udas Shayari

Shers of udas.

All Udas Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling