शहर-ए-जानाँ में बरसात नशे में होगी - komal selacoti

शहर-ए-जानाँ में बरसात नशे में होगी
सुब्ह तलक अपनी बारात नशे में होगी

हमको न छेड़ सर-ए-महफ़िल में यूँ ख़ुश-गुफ़्तार
हम अहल-ए-दिल से बस बात नशे में होगी

पेच-ओ-ख़म हैं बहुत विजय की जश्न-ए-शब मीर
सँभल के चलियो वरना मात नशे में होगी

मेरे ख़ातिर काँसे पे तू मय भर लाया
तू ने जब जाना ख़ैरात नशे में होगी

ग़म को पीकर हम रात भर नशे में होंगे
हम को पीकर दिन भर रात नशे में होगी

- komal selacoti
0 Likes

More by komal selacoti

As you were reading Shayari by komal selacoti

Similar Writers

our suggestion based on komal selacoti

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari