'इश्क़ गुल का नहीं ख़ुशबू का सफ़र है जानाँ
इक यही बात है जिसका मुझे डर है जानाँ
तुम से मिल के हो गया हूँ मैं तुम्हारे जैसा
इसलिए सिर्फ़ मुझे मेरी ख़बर है जानाँ
सच्चा वा'दा करो मुझ सेे यूँँ ही मत बहलाओ
मसअला यह है कि कमज़ोर नज़र है जानाँ
रास्ता ख़ूब बताते जा रहे हो लेकिन
कहते हैं 'इश्क़ तो अंजान सफ़र है जानाँ
आपको है ये शिकायत कि वफ़ा कम कर दी
यह असर आपकी सोहबत का असर है जानाँ
Read Full