सब पुराने ख़याल बदलो यार
वक़्त बदला है साल बदलो यार
मात हर बार थोड़ी खाऊँगा
वक़्त के साथ चाल बदलो यार
एक थप्पड़ अभी लगेगा और
इसलिए अपना गाल बदलो यार
कर नहीं सकती मैं अभी शादी
इसका मतलब सवाल बदलो यार
फिर से इस में नहीं फँसूँगा मैं
इसलिए अपना जाल बदलो यार
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading Revenge Shayari Shayari