bahut paper pe chhapne hain to thappa kaat lete hain | बहुत पेपर पे छपने हैं तो ठप्पा काट लेते हैं

  - Aatish Indori

बहुत पेपर पे छपने हैं तो ठप्पा काट लेते हैं
पिताजी मर गये हैं तो अंगूठा काट लेते हैं

मुकम्मल हो नहीं पाया वो हिस्सा काट लेते हैं
कहानी से मुहब्बत वाला क़िस्सा काट लेते हैं

हमारे हाथ के पोरों पे कोई घाव क्या देता
हमीं हैं वे जो नाख़ूनों को गहरा काट लेते हैं

मुहब्बत के महीने को अकेले जब निकाला है
तुम्हारी ज़िंदगी से यह महीना काट लेते हैं

  - Aatish Indori

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari