seedhe dil par vaar hua hai pyaar hua hai | सीधे दिल पर वार हुआ है, प्यार हुआ है

  - Darpan

सीधे दिल पर वार हुआ है, प्यार हुआ है
तीर जिगर के पार हुआ है, प्यार हुआ है

पागल तो आवाज़ भी करती थी उसकी पर,
जैसे ही दीदार हुआ है, प्यार हुआ है

तितली मन के बाग़ में बैठी ही रहती है,
फूलों का त्यौहार हुआ है , प्यार हुआ है

चेहरे पहले भी इस दिल को भाते थे पर,
ऐसा पहली बार हुआ है , प्यार हुआ है

'दर्पन' कोई ख़्वाब में खोया ही रहता है,
दरिया से दीवार हुआ है, प्यार हुआ है

तीन दफ़ा ये कह सकता हूँ मेरे यारों,
प्यार हुआ है, प्यार हुआ है, प्यार हुआ है

दर्पन ❤️

  - Darpan

More by Darpan

As you were reading Shayari by Darpan

Similar Writers

our suggestion based on Darpan

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari