aalam hi aur tha jo shanaasaaiyon men tha | आलम ही और था जो शनासाइयों में था

  - Ada Jafarey

आलम ही और था जो शनासाइयों में था
जो दीप था निगाह की परछाइयों में था

वो बे-पनाह ख़ौफ़ जो तन्हाइयों में था
दिल की तमाम अंजुमन-आराइयों में था

इक लम्हा-ए-फ़ुसूँ ने जलाया था जो दिया
फिर 'उम्र भर ख़याल की रानाइयों में था

इक ख़्वाब-गूँ सी धूप थी ज़ख़्मों की आँच में
इक साएबाँ सा दर्द की पुरवाइयों में था

दिल को भी इक जराहत-ए-दिल ने अता किया
ये हौसला कि अपने तमाशाइयों में था

कटता कहाँ तवील था रातों का सिलसिला
सूरज मिरी निगाह की सच्चाइयों में था

अपनी गली में क्यूँँ न किसी को वो मिल सका
जो एतिमाद बादिया-पैमाइयों में था

इस अहद-ए-ख़ुद-सिपास का पूछो हो माजरा
मसरूफ़ आप अपनी पज़ीराइयों में था

उस के हुज़ूर शुक्र भी आसाँ नहीं 'अदा'
वो जो क़रीब-ए-जाँ मिरी तन्हाइयों में था

  - Ada Jafarey

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ada Jafarey

As you were reading Shayari by Ada Jafarey

Similar Writers

our suggestion based on Ada Jafarey

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari